BSE Board Exam 2024: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की सीबीएसई10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा के बीच एक बड़ी खबर आ रही है. वह यह कि सीबीएसई ओपन बुक परीक्षा के कॉन्सेप्ट पर विचार कर रही है.

इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक सीबीएसई पिछले साल जारी नए नेशनल कैरिकुलम फ्रेमवर्क (NCF) में उल्लिखित सिफारिशों के अनुरूप, कक्षा 9वीं से 12वीं तक के सभी छात्रों के लिए ओपन बुक परीक्षा (OBE) पर विचार कर रहा है. बोर्ड ने साल के अंत में अपने चुनिंदा स्कूलों में ओपन-बुक टेस्ट का परीक्षण आयोजित करने की योजना बनाई है. ये परीक्षण कक्षा 9वीं और 10वीं के लिए इंग्लिश, मैथमेटिक्स, साइंस और कक्षा 11वीं और 12वीं के लिए इंग्लिश, मैथ और बायोलॉजी जैसे विषयों को कवर करेंगे ताकि छात्रों द्वारा इसे पूरा करने में लगने वाले समय का मूल्यांकन किया जा सके.


टिप्पणी करे