छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने वर्ष 2026 की शिक्षक भर्ती के अंतर्गत शिक्षक (वर्ग-2) के 1654 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए संक्षिप्त विज्ञापन जारी कर दिया है।

Video Link https://youtu.be/4rDurj-xBb8

यह भर्ती लोक शिक्षण संचालनालय, छत्तीसगढ़ द्वारा जारी की गई है। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकेंगे। विस्तृत विज्ञापन, पात्रता, आयु सीमा, आरक्षण, परीक्षा योजना एवं आवेदन प्रक्रिया की जानकारी जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी।

भर्ती का संक्षिप्त विवरण

विभाग: स्कूल शिक्षा विभाग, छत्तीसगढ़

भर्ती संस्था: लोक शिक्षण संचालनालय, छत्तीसगढ़

पद का नाम: शिक्षक (वर्ग-2)

कुल पद: 1654

आवेदन का माध्यम: ऑनलाइन

परीक्षा आयोजित करने वाली संस्था: छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (पूर्व नाम- छ.ग. व्यावसायिक परीक्षा मंडल/CG Vyapam)


विषयवार रिक्तियां

विषय पद

हिन्दी 250
संस्कृत 300
अंग्रेजी 504
गणित 250
सामाजिक विज्ञान 250
कृषि 100
कुल 1654

महत्वपूर्ण तिथियां

संक्षिप्त विज्ञापन जारी: 28 जुलाई 2026

संभावित लिखित परीक्षा: 25 अक्टूबर 2026

ऑनलाइन आवेदन: विस्तृत विज्ञापन जारी होने के बाद प्रारंभ होंगे।


कहां करें आवेदन?

ऑनलाइन आवेदन एवं विस्तृत जानकारी निम्न आधिकारिक वेबसाइटों पर उपलब्ध होगी

CG Vyapam: https://vyapamcg.cgstate.gov.in/

Edu Portal: https://eduportal.cg.nic.in/


महत्वपूर्ण निर्देश

विस्तृत विज्ञापन में शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आरक्षण, परीक्षा योजना, पाठ्यक्रम एवं आवेदन प्रक्रिया जारी की जाएगी।

रिक्त पदों की संख्या में आवश्यकता अनुसार परिवर्तन किया जा सकता है।

चयन प्रक्रिया एवं नियुक्ति सर्वोच्च न्यायालय में लंबित SLP(C) No. 019668/2022 के अंतिम निर्णय के अधीन रहेगी।

अभ्यर्थियों के लिए सलाह

यदि आप छत्तीसगढ़ शिक्षक भर्ती 2026 की तैयारी कर रहे हैं, तो अभी से सिलेबस, पिछले वर्षों के प्रश्नपत्र, शिक्षण अभिरुचि, विषय-विशेष तथा सामान्य अध्ययन की तैयारी शुरू कर दें। विस्तृत नोटिफिकेशन जारी होते ही आवेदन तिथि, योग्यता, आयु सीमा और परीक्षा पैटर्न की जानकारी अवश्य देखें।

छत्तीसगढ़ शिक्षक भर्ती 2026 का यह नोटिफिकेशन लंबे समय से भर्ती का इंतजार कर रहे हजारों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। अब सभी की नजर विस्तृत विज्ञापन और ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत पर रहेगी।


टिप्पणी करे